Mainpuri News: भाजपा नेता पर फायरिंग मामले में पिस्टल बरामद
मैनपुरी, सितम्बर 4 -- Mainpuri News: घिरोर। कस्बा के प्रॉपर्टी डीलर व भाजपा नेता चंद्रप्रताप सिंह उर्फ चंदन चौहान पर 17 जुलाई की रात जमीनी रंजिश फायरिंग की गई थी। दो गोलियां लगने से वह घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। क्षेत्र के ग्राम कोसोन निवासी चंद्रप्रताप सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। चंद्रप्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बरनाहल थाना क्षेत्र के बरी पिपरा निवासी ब्रजेश यादव व नगला किसी निवासी अमन गुप्ता उनसे रंजिश मानते हैं। 17 जुलाई की रात चंद्रप्रताप सिंह अपने प्लॉट पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार अमन गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.