मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: बिछवां। कल्याण सिंह स्मृति सुशासन दिवस मनाकर लखनऊ से वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं की स्कॉर्पियो कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा क्षेत्र के जीटी रोड पर दिवाकर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। टक्कर से स्कार्पियो सवार भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी स्कार्पियो चालक सुनील कुमार लोधी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ से वापस लौट रहे थे। उनके साथ स्कॉर्पियो में महेश लोधी, लिटिल लोधी, टिलेश लोधी सवार थे। तभी क्षेत्र के जीटी रोड पर दिवाकर फिलिंग स्टेशन के सामने पीछे से ट्रक चालक में कार में टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार कार्यकर्ता बाल- बाल बच गए। मामले की सूचना पर अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ट्रक...