Mainpuri News: भाई ने साले के साथ मिलकर फूंकी कार, घर में मचाया उत्पात
मैनपुरी, जुलाई 28 -- Mainpuri News: क्षेत्र के गांव बरिहा में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब मारपीट के बाद घर में घुसकर कार और घरेलू सामान में आग लगा दी गई। पीड़ित की गुहार के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सगे भाई समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बरिहा निवासी सुधीर कुमार पुत्र किशन सिंह का आरोप है कि उनका मझला भाई प्रमोद कुमार उर्फ मोनू शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज व उत्पात मचाता है। विरोध करने पर प्रमोद और उसके साले अन्नू निवासी बझेरा, थाना बेवर ने सुधीर पर हमला कर दिया। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सुधीर और उनकी मां को अस्पताल भेजा। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे अस्पताल जाते ही दोनों आरोपी दोबारा घर में घुसे और परिसर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार सहित घरेलू सामान को आग के हवाले कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.