मैनपुरी, अगस्त 17 -- Mainpuri News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक मोहल्ला छपट्टी स्थित द्वारिका माई के परिसर में आयोजित हुई। जिसमें महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ, जिला महिला प्रकोष्ठ एवं नगर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में आगामी भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समारोह की भव्यता एवं उसमें आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथियों पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व संयोजकों की बैठकों में प्राप्त सुझावों को कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया। प्रतियोगिताओं को आयोजित एवं संपन्न कराने तथा शोभायात्रा के लिए समितियों के गठन पर भी विचार किया गया। इसके अलावा निर्णायक ...