मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि के समान सर्किल रेट और सभी किसानों को एक समान पारदर्शी आधार पर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) का धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरने पर डटे किसानों ने अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धरना स्थल पर ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके अतुल्य संघर्ष और बलिदान को नमन किया। किसान नेताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता और शोषितों-किसानों के अधिकारों के लिए जो मार्ग दिखाया था, उसी प्रेरणा से आज किसान भी अपने संवैधानिक हक और न्यायपूर्ण मुआवजे के लिए पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों की मांग कोई विशेष रियायत नहीं, बल्कि भूमि अध...