मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शननगर स्थित ब्लेंकेट कार्यालय के बाहर ब्लेंकेट कर्मी के साथ नामजदों ने साथियों के साथ मारपीट कर दी। युवक गली से निकल रहे थे। तभी पीड़ित ने एक को नाम लेकर पुकारा। युवक के साथ अन्य लड़के थे। युवकों ने पीड़ित के साथ बिना किसी बात के मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित घायल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी प्रिंस पुत्र नवलकिशोर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार की शाम लगभग छह बजे वह नगर के ही हरिदर्शनगर स्थित ब्लेंकेट कार्यालय पर बाहर खड़ा था। वह वहां जॉब करता है और अपना ऑर्डर लेने गया था। तभी अभिषेक पुत्र अज्ञात, बॉबी यादव, नितिन सहित चार पांच लड़के आए और उसके साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना ब्लेंकेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो ...