Mainpuri News: बेवर में डीएम ने मेधावियों को किया सम्मानित
मैनपुरी, सितम्बर 7 -- Mainpuri News: कस्बा के नेहरू हाल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और कस्बावासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने टॉप टेन मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर मैनपुरी की चेयरमैन संगीता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.