Mainpuri News: बेटी की शादी का झांसा देकर युवक से ठगे डेढ़ लाख
मैनपुरी, जुलाई 5 -- Mainpuri News: रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। माता-पिता ने अपनी ही बेटी के भविष्य को दांव पर लगा दिया। युवती ने अपने माता पिता पर शादी का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया। जब युवती ने विरोध किया तो युवती को जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ही माता-पिता से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह एक युवक के संपर्क में पिछले तीन साल से है। माता पिता ने पीड़िता की शादी भी युवक के साथ करने की बात कही थी। आरोप है कि उसके माता-पिता ने युवक को शादी करने का झांसा देकर घर के खर्चों के लिए किस्तों में लगभग डेढ़ लाख रुपये खाते में डलवा लिए। पीड़िता का आरोप है कि जब युवक ने और रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.