मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमीयतगंज में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता आठ दिन से बीमार चल रही थी। उसे बुखार आ रहा था। आगरा उपचार के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। खबर पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और ससुरालीजनों पर पर्याप्त उपचार न कराने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मोहल्ला जमीयतगंज निवासी विनीता शाक्य पत्नी सौदान सिंह पिछले आठ दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाया जा रहा था। आगरा ले जाते समय रात 11 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव मैनपुरी वापस ले आए। सूच...