मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: बिछवां। क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर में बुखार से पीड़ित होने के चलते पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बालक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक रियांश राजपूत पुत्र रवि कुमार सबसे छोटा था। मृतक बालक दो दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। रियांश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बालक की हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ता में मासूम की मौत हो गई। रियांश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मच्छरों के प्रकोप व सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से दवा का छिड़काव नहीं...