Mainpuri News: बिना मान्यता चल रहा था विद्यालय, कराया बंद
मैनपुरी, सितम्बर 1 -- Mainpuri News: शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी ने क्षेत्र के सिरसागंज रोड पर बिना मान्यता प्राप्त संचालित हो रहे एक विद्यालय पर नोटिस चस्पा पर बंद कराया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ग्राम सहाबरामपुर बघेरा के निकट बचपन प्ले स्कूल नगला दिक्क पहुंची। जहां विद्यालय के दस्तावेज चेक किए गए तो विद्यालय प्रशासन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। सुविधाओं का भी अभाव था। खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस चस्पा कर विद्यालय बंद कराया। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय के बिना मान्यता प्राप्त संचालित होने की शिकायत मिली थी, जांच में विद्यालय बिना मान्यता प्राप्त चलता पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.