मैनपुरी, जुलाई 5 -- Mainpuri News: क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरौली के गांव नगला दुबई स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह लगभग आठ बजे पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर हरे-भरे छायादार पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। पेड़ काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर बिना किसी डर के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्कर और ठेकेदार सक्रिय हैं। एक तरफ जहां सरकार वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार और रसूखदार चंद रुपयों के फायदे के लिए इन्हें उजाड़ रहे हैं। इस मामले में जब वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र प...