मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: घरेलू बिजली की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। लगभग 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बिजली अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए स्पष्ट किया कि बिना शटडाउन लिए या मेन लाइन काटे मरम्मत का कार्य करना बेहद जोखिम भरा है। ग्राम रतिभानपुर निवासी 30 वर्षीय विपिन पाल पुत्र हुकुम सिंह प्राइवेट तौर पर बिजली सुधारने का काम करता था। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे वह गांव के ही आनंद जाटव पुत्र रामभरोसे के घर की खराब बिजली ठीक करने गया था। यह भी पढ़ें- पंखे का तार लगाते समय करंट से युवक की मौत मरम्मत के दौरान अचानक वह तेज करंट की चपेट में आकर झुलस गया और मौके पर ही तड़पने लगा। विपिन की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग और ग्रामी...