मैनपुरी, जुलाई 11 -- Mainpuri News: क्षेत्र में करंट लगने से हाल ही में हुई दो दर्दनाक मौतों के बाद एसडीएम गोपाल शर्मा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में जहां भी जर्जर, झूलते हुए बिजली के तार, खुले कंडक्टर अथवा जमीन के पास लटकती अर्थिंग दिखाई दे, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए ताकि भविष्य में हादसों की पुनरावृत्ति न हो। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी ने एसडीएम को अवगत कराया कि ग्रामसभा अरसारा के डांडी भट्ठा के पास एक बिजली लाइन मजदूरों के घरों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा शिकायत को गंभीरता ...