मैनपुरी, अगस्त 12 -- Mainpuri News: विक्रमपुर गांव में विद्युत विभाग के प्रस्तावित अभियान के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उप खंड अधिकारी अभिषेक राय ने एसडीएम को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकारियों द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, 13 अगस्त को गांव विक्रमपुर में विद्युत मीटर स्थापित करने, बकाया विद्युत बिलों की वसूली तथा कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा की मांग का कारण बताते हुए कहा कि पूर्व में आईजीआरएस प्रकरण के निस्तारण के लिए गांव पहुंचे अवर अभियंता एवं विद्युत कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में थाना किशनी में पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। विद्युत विभाग का कहना है ...