मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: भोगांव। कस्बा के उपनगर आलीपुर खेड़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर के समीप आयोजित पीडीए जनसभा में पहुंची मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जमकर हमला बोला। सांसद ने कहा कि समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने से ही देश-प्रदेश मजबूत होगा। समाजवादी पार्टी हर पीड़ित और दुखी व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है। डिंपल ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, और बार-बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ है। उन्होंने कहा कि 2024 में हराया है और 2027 में भाजपा का पूरी तरह सफाया कर देंगे। सभा में हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यादव और लोधी समाज चंद्रवंशी हैं तथा एक-दूसरे के...