Mainpuri News: बारिश हुई तो बिलों से बाहर निकलने लगे सांप, बचकर रहें
मैनपुरी, जुलाई 8 -- Mainpuri News: जनपद में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों को सांप ने काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। तीनों मरीजों का इलाज जारी है। पांच दिन पहले भी दो लोगों को सर्प ने डंस लिया था। जिन्हें अस्पताल में एंटी स्नेक डोज दी गई। पहला मामला भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीरगंज का है। यहां 21 वर्षीय केशव पुत्र नीलेश कुमार शाम के समय अपने घर की छत पर कुछ कार्य कर रहा था। तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। दूसरा मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना का है। 35 वर्षीय स्वदेश पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.