मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम विघरई के निकट सड़क किनारे खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध की मौत हो गई। वहां खड़ा एक अन्य घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम विघरई निवासी इंद्रजीत पुत्र हजारी लाल घर से निकलकर सड़क पर जा रहे थे। तभी वहां से 45 वर्षीय मोहसिन पुत्र कलाम अपनी बाइक लेकर निकला और उसने सड़क पर खड़े इंद्रजीत को टक्कर मार दी जिससे इंद्रजीत और बाइक सवार मोहसिन दोनों ही सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। घटना की जानकारी पर डायल 112 पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला च...