Mainpuri News: बाइक पर आलू प्याज लेकर लौट रहे युवक की बंबे में डूबने से मौत
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: शहर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव जा रहे युवक की बंबे के पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से सब्जी लेकर जा रहा था। तभी पटरी पर बाइक फिसल गई और वह बाइक सहित बंबे में जा गिरा। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना रविवार सुबह 6 बजे की है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया कछपुरा निवासी 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र सर्वेश कुमार शाक्य बाइक से सब्जी मंडी आया था। जहां से उसने प्याज और आलू के दो बोरे खरीदे और बाइक पर लाद लिए। बाइक से वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा तो बंबे की पटरी पर उसकी बाइक फिसल गई और वह बाइक सहित पानी में गिर पड़ा। सुबह 9 बजे के करीब राहगीरों ने इसकी खबर परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.