मैनपुरी, जुलाई 30 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बेवर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन ने किशनी बस स्टेशन के आसपास अवैध रूप से संचालित हो रहे टेंपो, ई-रिक्शा और अन्य निजी यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शासन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का अनुरोध किया है। एआरएम ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के 11 नवंबर 2013 के आदेशानुसार बस स्टैंड से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी निजी यात्री वाहन का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किशनी बस स्टेशन के मुख्य गेट और आसपास बड़ी संख्या में टेंपो व ई-रिक्शा जमा होकर सवारियां भर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन वाहनों के कारण रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिलते, जिससे डिपो को ...