Mainpuri News: बस स्टैंड के गेट व सर्विस रोड पर टेंपो, ई-रिक्शा का कब्जा
मैनपुरी, जुलाई 15 -- Mainpuri News: नगर में टेंपो और ई-रिक्शा संचालकों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज ये चालक रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट और हाईवे के किनारे अपने वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं, जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इसके कारण क्षेत्र में हर समय हादसे का खतरा मंडराता रहता है। हाईवे के किनारे बनी सर्विस रोड पर भी इन वाहन चालकों का पूरी तरह से कब्जा हो चुका है। स्थानीय निवासी गुड्डू शर्मा, अमित सिंह, मनोज कुमार और आनंद कुमार आदि ने बताया कि नगर में रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक टेंपो और ई-रिक्शा किशनी-बेवर, कुसमरा और इटावा मार्ग पर संचालित होते हैं। दिनों-दिन इनकी संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। हालात यह हैं कि सुबह से लेकर देर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.