Mainpuri News: बस से कुचलकर युवक की गुजरात में मौत
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली निवासी युवक की गुजरात में स्लीपर बस से कुचलकर मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों की चीख पुकार के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से मृतक की पत्नी, बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम भैंसरोली निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार पुत्र फूल सिंह गुजरात में मजदूरी का कार्य करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आकर वापस मजदूरी पर लौट गया था। सोमवार देर शाम वह फैक्ट्री से वापस घर लौट रहा था। तभी वह स्लीपर बस की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को युवक का शव ग्राम भैसरोली पहुंचा। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से मृतक की पत्नी, तीन बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.