Mainpuri News: बरसात और उमस का गर्भवतियों की सेहत पर हो रहा असर
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: बरसात और उमस भरे मौसम का असर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरी तरह पड़ रहा है। शहर स्थित सौ शैय्या मैटरनिटी महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 300 से अधिक गर्भवती महिलाएं उपचार व प्रसव पूर्व जांच के लिए पहुंच रही हैं। इनमें वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी, दस्त, कमजोरी, गैस तथा सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। महिला चिकित्सक डॉ. निशिता यादव ने बताया कि उनके ओपीडी में रोजाना करीब 80 गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए आ रही हैं। बरसात में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, इसलिए इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। आहार में हरी सब्जियां, ताजे फल और पौष्टिक भोजन शामिल करें।चिकित्सकों के अनुसार, उमस के कारण थकान, कमजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.