Mainpuri News: बदहाल मैनपुरी-किशनी मार्ग पर हादसे की आशंका
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: बारिश के बाद मैनपुरी-किशनी मुख्य मार्ग की हालत बदतर हो चुकी है। किशनी विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें जर्जर हैं, लेकिन मुख्यालय को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग के खस्ताहाल होने से आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किशनी से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यह सीधा मार्ग समान कटरा, चितायन, लेखराजपुर, कोठी और भांवत होते हुए निकलता है, जिससे रोजाना सैकड़ों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। समान कटरा से नेगवा चौराहे के पास पिछले कई महीनों से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामिग्री के इस्तेमाल की शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: 400 मीटर कच्चे मार्ग से पांच गांव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.