मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: मैनपुरी। मौसम में आए बदलाव को लेकर बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, गले में दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जिससे अधिकांश बच्चे बीमारियों से पीड़ित होकर शहर के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को आवास विकास स्थित कमला नर्सिंग होम के बाल रोग विशेषज्ञ डा. राम नारायण ने बच्चों को उक्त बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। डा. राम नारायण ने कहा कि बदलता मौसम ज्यादातर बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। जरा सी लापरवाही पर बच्चे की जान पर आ जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को तेज बुखार या लगातार खांसी आने पर नजरंदाज न करें, तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भोर में सिहरन तो दिन में तीखी धूप से बढ़े बाल रोगी मौसम बदलने से बच्चों को लगातार खांसी ...