मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: कुसमरा और किशनी क्षेत्र सहित एनएच-92 राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे आवारा गोवंश के कारण आम जनमानस और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बेखौफ घूमते और बैठे गोवंश से आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता जीतू मिश्रा ने एसडीएम किशनी को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता जीतू मिश्रा ने बताया कि गोवंश संरक्षण के लिए बड़ी गोशाला उपलब्ध होने के बावजूद आवारा मवेशियों को वहां संरक्षित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी से नागरिकों, वाहन चालकों और स्वयं गोवंश के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: आवारा गोवंश की सुरक्षा को लेकर ग्राम प्रधान ने प्...