मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: बच्चों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी डंडों व चाकू से हमला बोलकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। रविवार को भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आलीपुर खेड़ा में बंजारों के दो गुटों में बच्चों की लड़ाई को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट के एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों, धारदार हथियारों व चाकू से दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। हमले में सत्तो पत्नी समीर के सिर में चाकू लगा। जिससे वह वहीं गिर गई। बचाने आए पति को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। परिवार के असरद पुत्र गुलाब सिंह, शरीना पत्नी असरद, मशरून पत्नी फूलचंद को भी लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार ह...