मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: मैनपुरी। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शुभम गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए एक अहम कड़ी हैं। एड. संजय त्रिवेदी, एड. संजय दुबे, अमित पांडेय आदि ने सभी छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फार्मासिस्ट के क्षेत्र में ऊंचाई तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष दीक्षित ने किया। इस मौके पर सचिव अंचित देवांश पांडेय, प्राचार्य आकांक्षा भदौरिया, सतेंद्र कुमार, कृति शुक्ला, दिनेश Kumar, प्रवीण कुमार, आद...