मैनपुरी, जुलाई 14 -- Mainpuri News: शासन की महत्वपूर्ण फार्मर रजिस्ट्री योजना में रूचि न लेने और घोर लापरवाही बरतने पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जन-सुविधा केंद्रों द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न किए जाने से जनपद की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग प्रभावित हो रही है, जो अत्यंत खेदजनक है। जिले में संचालित सीएससी में से 137 केंद्रों द्वारा एक भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनाई गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जिला प्रबंधक (सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लि.) को कार्य में शिथिलता बरतने वाले इन सभी संचालकों की लॉगिन आईडी तत्काल ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना उनके संज्ञान में लाए किसी भी दशा में इन आईडी को दोबारा न खोला जाए। एडीएम श्यामलता आनंद ने आदेश का अनुपालन क...