मैनपुरी, सितम्बर 3 -- Mainpuri News: भूखंड पर चल रहे निर्माण के दौरान दबंगों ने पीड़ित पक्ष की मारपीट की। आरोपियों ने नींव उखाड़कर फेंक दी और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। जिससे भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर भी औंछा थाना पुलिस को दी गई है। ज्योति खुड़िया निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र रामकैलाश ने पुलिस से शिकायत की कि तीन सितंबर को वह अपनी जमीन पर नींव भरवा रहा था। तभी अतुल कुमार पुत्र महेश निवासी ईकरी थाना औंछा, शशांक गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र ग्रीशचंद्र गुप्ता निवासी खरगजीतनगर कोतवाली मैनपुर, मोहित यादव निवासी छिपारी 20 अज्ञात लोगों के साथ आए और उसकी नींव उखाड़ने लगे। मना करने पर उसके ऊपर पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की। जिससे ...