मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: थाना औंछा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानपुर निवासी नवविवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके प्रेम विवाह से नाराज परिजन उसे और उसके पति को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने अपनी और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम मानपुर थाना औंछा निवासी कंचन पुत्री स्व. सुरेश बाबू ने अपनी मर्जी से करीब एक माह पूर्व मानपुर निवासी माखन लाल पुत्र सतीश चंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। आरोप है कि बीती 6 जुलाई की रात युवती का भाई अपने कुछ साथ...