Mainpuri News: प्रशिक्षण कैंप में गर्ल्स कैडेट ने लगाया निशाना
मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में शुक्रवार को कैंप कमांडेंट कर्नल विकास गुप्ता ने एनसीसी कैडेट को सेना में करियर बनाने के लिए भारतीय सेना के विभिन्न ट्रेडों के बारे में जानकारी दी। कैंप कमांडेंट ने फायरिंग रेंज में पहुंचकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया तथा उनको फायरिंग की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान सभी कैडेट उत्साहित दिखे। लेफ्टिनेंट डॉ. ओमेश कुमार एनसीसी कैडेट्स को तकनीकी संचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. कमलकांत ने कैडेट्स को संक्रामक रोगों के रोकथाम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ हृदय घात से बचने के लिए सीपीआर की जानकारी प्रदान की। सूबेदार मेजर अशोक ठाकुर, ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन सविता, चीफ ऑफिसर दिलशेर कुरील, कैंप एड्जूटेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.