मैनपुरी, जुलाई 16 -- Mainpuri News: किशनी क्षेत्र के ग्राम कुम्होल में प्रधान और लेखपाल ने मिलीभगत कर अपात्र को आवासीय पट्टा स्वीकृत कर दिया। अपात्र के नाम 20 बीघा जमीन है, उसकी पत्नी के नाम भी आवासी प्लॉट है। लेकिन फिर भी उसे पट्टा दिया गया। अपात्र व्यक्ति भूमि पर निर्माण करा रहा है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है और जांच कराकर पट्टा निरस्त करने तथा लेखपाल प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुम्होल निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामनरेश ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया और अपात्र व्यक्ति को नियमों के विरुद्ध प्रदान किए गए आवासीय पट्टे को निरस्त करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 16 दिसंबर 2024 को रामसिंह पुत्र रघुवीर के पक्ष में आवासीय पट्टा स्वीकृत किया गया। जबकि उसके पास लगभ...