मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया जाता है, लेकिन धरातल पर सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। भोगांव नगर में ही प्रतिदिन एक दर्जन ट्राली से अधिक ठोस कचरा निकलता है, जिसमें बड़ा हिस्सा प्लास्टिक का होता है। यही प्लास्टिक नालियों में जमा होकर जल निकासी प्रभावित करता है, जिससे बरसात में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ढाई साल में 84 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 21.24 लाख वसूला जुर्मानाप्लास्टिक के दुष्प्रभाव इसके अलावा, खुले में फेंकी गई पॉलीथिन खाने से बेजुबान पशुओं और गोवंश की मौत के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया था। बाद में सिंगल...