मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: भीख मांगकर और मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले खानाबदोश, सपेरे और जोगी समुदाय के करीब दो दर्जन परिवारों के साथ 19.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के एजेंटों पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर उनकी जिंदगी भर की कमाई हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ितों ने किशनी थाना पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, वर्ष 2018 में दुम्हार गांव में आरोपी प्रदीप उर्फ शैलेंद्र शर्मा और उसके भाई संजय शर्मा पुत्रगण लालाराम शर्मा ने कंपनी की विभिन्न निवेश योजनाओं का बढ़-चढ़कर प्रचार किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने इन गरीब परिवारों को ...