Mainpuri News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
मैनपुरी, अगस्त 16 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम अंहकारीपुर में 31 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिकारीपुर निवासी 31 वर्षीय हरीबाबू पुत्र जगन्नाथ शुक्रवार की शाम घर से बाहर चला गया। रात 10 बजे के करीब हरीबाबू का शव गांव के निकट नवाब सिंह के बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने श पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया है कि मृतक शराब पीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.