मैनपुरी, जुलाई 10 -- Mainpuri News: करहल। आम खाने की ललक में पेड़ पर चढ़े बालक की 11 हजार बिजली लाइन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बालक का शव घंटो तारो में चिपका रहा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीम ने शव को नीचे उतारा, तब बालक की शिनाख्त हुई। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरऊ निवासी 13 वर्षीय अखलेंद्र उर्फ मोगली पुत्र रविंद्र भदौरिया शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर आने के बाद खेलने के लिए खेतों की तरफ गया था। तभी वह खेत में खड़े आम के पेड़ से आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान पेड़ के ऊपर से गुजरी 11000 वोल्ट की बिजली लाइन ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ के पास तारों में चिपके हुए बालक को ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड...