मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के नगरिया चौराहा पर दो युवकों के साथ पुरानी रंजिश में हमला किया गया। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने धारदार हथियार, तमंचे की बट से हमला किया। इसमें दोनों युवक लहूलुहान हो गए। दोनों के सिर में चोटें आयीं। पीड़ित अपनी मौसी के घर से राखी बंधवाकर अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी राधा देवी पत्नी राकेश कश्यप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 अगस्त की रात 10:30 बजे पीड़िता का पुत्र विशाल व उसका दोस्त अंकित पुत्र अशोक निवासी पुरोहिताना अपनी मौसी के घर से राखी बंधवाकर वापस आ रहे थे। तभी नगरिया चौराहा पर करन पुत्र प्रेमपाल, बबलू पुत्र भारत, मुकुल व राहुल पुत्रगण पप्पू गोस्वामी, सुमित पुत्र पूरन सिं...