मैनपुरी, नवम्बर 15 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में विवाहिता पुत्री को लेने गए मायके पक्ष के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इटावा थाना बसरेहर के ग्राम विशुनपुर लुहरी निवासी स्वदेश कुमार बीते शुक्रवार दोपहर तीन बजे विवाहिता पुत्री वंदना को लेने पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर गए थे। जहां ससुरालीजन गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को थाना ले आई। जहां वंदना के पिता स्वदेश कुमार ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसकी पुत्री वंदना की शादी अनिल उर्फ विशाल पुत्र पप्पू के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे और पुत्री को...