Mainpuri News: पीडब्ल्यूडी की खानापूर्ति से नाराजगी, स्थायी निर्माण की मांग
मैनपुरी, जुलाई 16 -- Mainpuri News: कस्बा से रामनगर जाने वाला दस किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले छह वर्षों से बदहाल है। आगामी सावन मास में इसी जर्जर मार्ग से ग्वालियर, भिंड, झांसी और इटावा आदि जिलों के शिवभक्त फर्रुखाबाद के सिंगीरामपुर से गंगाजल लेकर नंगे पैर कांवड़ यात्रा के लिए गुजरेंगे। बदहाल मार्ग की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने गड्ढों को भरवा तो दिया परंतु लोगों ने इस मार्ग के पुनर्निमाण की मांग अभी भी जारी रखी है। लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में कुछ गहरे गड्ढों को डामर और राबिश से भरकर महज खानापूर्ति कर दी, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग प्रदेश सरकार और विभाग की घोर उपेक्षा का शिकार है। पिछले कई सालों से मंत्रियों और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.