Mainpuri News: पीएस महिगवा से चोरों ने उड़ाए कीमती उपकरण
मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय महिगवा में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा कीमती सामान पार कर दिया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार रात शातिर चोर विद्यालय परिसर में घुसे और मुख्य कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे के भीतर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्रियों पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान में मुख्य रूप से एक स्टेबलाइजर, सैमसंग का टैबलेट, गैस चूल्हा, सीलिंग फैन व अन्य सामग्री शामिल है। सोमवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण स्कूल के पास से गुजरे, तो उन्हें कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा था और कीमती उपकरण गायब थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.