मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: दिहुली गांव में दबंगों द्वारा एक दंपति के मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। दबंगों ने पीड़ित का सामान भी घर से फेंक दिया है। पीड़ित ने एसपी ग्रामीण से मदद की गुहार लगाई है। मोहन किशोर पुत्र अनोखेलाल ने एसपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम दिहुली में उनकी पैतृक जमीन है। बंटवारे में जो जमीन मिली उस पर वह आवास बनाकर रह रहे हैं। लेकिन परिवार के ही सत्याशील मिश्रा, कौशल किशोर, लवी पंडित आदि उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और जबरन उसका सामान घर से फेंककर घर खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने सरकारी पाठशाला की जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग है। जिससे वह तथा उसके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। स्थानीय पुलिस भी उनकी मदद नहीं ...