मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महानंदपुर में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 24 वर्षीय निशा पत्नी अनिल कुमार ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। निशा की हालत बिगड़ी तो वह स्वयं ही एंबुलेंस से अपने बच्चों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि निशा अपने दो छोटे बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ नर्स, पूनम यादव और स्वास्थ्यकर्मी जीतू ने तुरंत उपचार शुरू किया। चूंकि महिला के साथ बच्चे थे और अन्य कोई नहीं था। मेडिकल स्टाफ ने महिला की लगातार निगरानी की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं चिकित्सकों ने मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को जल्दबाजी में कोई गलत कदम न उठाने की अपील की है। ...