मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिती निवासी कंचन कुमारी पत्नी पिंटू ने ससुरालीजनों पर घरेलू हिंसा व प्रताड़ना का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। थाना पहुंची घायल महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि बीते 8 जुलाई की रात 11 बजे उसका पति शराब के नशे में घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। जिसके बाद उसके जेठ, जेठानी, सास ने भी मारपीट कर दी और जान से मारने की नियत से सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन इसी तरह आए दिन प्रताड़ित करते हैं और धमकी देते हैं कि तुझे जान से मार देंगे और पति की दूसरी जगह शादी कर देंगे। पुलिस ने महिला का मेडिकल...