मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: नोएडा से जन्माष्टमी देखने मथुरा पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मैनपुरी जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर राहगीरों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र अवधेश यादव नोएडा में की प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह नोएडा से मथुरा जन्माष्टमी देखने आया था। जहां से वह मैनपुरी पहुंच गया। शनिवार को मैनपुरी में उसने किसी बात को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालात बिगड़ते ही उसे जिला अस्...