मैनपुरी, सितम्बर 29 -- Mainpuri News: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान एवं प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान में मेरा भारत के युवा वॉलेंटियर विमल दुबे, प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर तथा आसपास की सफाई की और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का प्रयोग घटाने और आसपास सफाई रखने का संकल्प लिया गया। वॉलेंटियर्स ने स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की। प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कह...