मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति फरीदाबाद से अपने गृह जनपद हरदोई में भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे कुरावली थाना क्षेत्र के फतेहजंगपुर बाईपास फ्लाईओवर पर हुई। हरदोई जनपद के ग्राम सिकंदरपुर निवासी अमित कुमार (32) पुत्र कीर्तनलाल पत्नी पिंकी (29) के साथ मोटरसाइकिल से फरीदाबाद से हरदोई जा रहे थे। बताया गया है कि अमित के 30 वर्षीय भाई अनीश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। भाई की मौत की खबर मिलते ही अमित पत्नी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रात में बाइक से रवाना हो गए। गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब दंपति मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र स्थित फतेहजंगपुर बाईपास...