मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को सत्रिया नृत्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का संचालन देश की प्रसिद्ध सत्रिया नृत्यांगना व गुरू मीनाक्षी मेधी ने किया। उन्होंने छात्राओं को सत्रिया नृत्य की परंपरा, तकनीक, भाव-भंगिमा व भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। कार्यशाला में छात्राओं ने सहभागिता करते हुए नृत्य की बारीकियों को सीखा। मीनाक्षी मेधी ने छात्राओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन व भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित डांस रूम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्यालय परिवार ने नृत्यांगना मीनाक्षी मेधी का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम ...