Mainpuri News: निर्बाध आपूर्ति दें, सुरक्षा मानकों का करें पालन : डीएम
मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। भोजपुरा में नव-स्थापित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, पैनल बोर्ड, फीडर और पावर ट्रांसफार्मरों की स्थिति का जायजा लिया तथा विद्युत विभाग के अभियंताओं से तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने उपकेंद्र परिसर में पर्याप्त खुली जगह को देखते हुए उन्होंने वन विभाग के समन्वय से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने की हिदायत दी। साथ ही, परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक कार्मिक को एक-एक छायादार व शोभाकार पौधा लगाने को कहा। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: डीएम ने बिजलीघर का किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.