Mainpuri News: निजी भूमि पर जबरन बनवा दिया चकरोड
मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: ग्राम सभा कन्हऊपुर से सत्ता और पद के रसूख के बल पर नियमों को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। यहां के ग्राम प्रधान पति पर एक किसान की निजी भूमि पर जबरन चकरोड बनवाने और मिट्टी डलवाने का गंभीर आरोप लगा है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की लेखपाल टीम ने जमीन पर चकरोड को चिह्नित किया था। आरोप है कि प्रधान पति ने रात के अंधेरे में पीड़ित की निजी भूमि पर जेसीबी मशीन लगवाकर जबरन मिट्टी डलवाई और चकरोड का निर्माण शुरू करा दिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने बना लिया, जिसमें चलती जेसीबी साफ दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष ने इस घटना की लिखित शिकायत एसडीएम किशनी से करते हुए वीडियो साक्ष्य भी सौंपे हैं। पीड़ित परिवार ने एसडीएम से गुहार लगाई है कि सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.